उत्तराखंड में आगामी चारधाम यात्रा 2026 को लेकर परिवहन विभाग ने अपनी तैयारियां अभी से शुरू कर दी हैं। यात्रा के सुचारु और सुरक्षित संचालन में विभाग की अहम भूमिका को ध्यान में रखते हुए सभी जरूरी पहलुओं पर समय रहते काम किया जा रहा है।
सुरक्षा चेक पोस्ट निगरानी
उप परिवहन आयुक्त शैलेश तिवारी ने बताया कि चारधाम यात्रा के दौरान परिवहन विभाग की जिम्मेदारी बेहद महत्वपूर्ण होती है। इसी को ध्यान में रखते हुए विभाग ने पहले से ही यात्रा की तैयारियां शुरू कर दी हैं। वर्तमान में वाहनों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के साथ-साथ नए चेक पोस्टों की व्यवस्था और निगरानी प्रणाली पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। शैलेश तिवारी ने कहा कि यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो इसके लिए परिवहन व्यवस्था को मजबूत किया जा रहा है। इसके तहत यात्रियों के लिए सुरक्षित सुगम और व्यवस्थित परिवहन सुनिश्चित करने की योजना बनाई जा रही है। विभाग का प्रयास है कि सभी श्रद्धालु बिना किसी परेशानी के चारधाम यात्रा का लाभ उठा सकें। इसके लिए परिवहन विभाग ने वाहन प्रबंधन मार्ग सुरक्षा चेक पोस्ट निगरानी और यात्री सुविधा पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए हैं। परिवहन विभाग की यह सक्रिय तैयारी यह सुनिश्चित करती है कि चारधाम यात्रा न केवल सुरक्षित और व्यवस्थित हो बल्कि श्रद्धालुओं को सुखद अनुभव भी प्राप्त हो।
Comments (0)