मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज शनिवार को वाराणसी में स्कूल चलो अभियान की औपचारिक शुरुआत करेंगे। वह प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र में दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे हैं। शुक्रवार शाम वह वाराणसी पहुंच गए और रात में सम्राट विक्रमादित्य पर आयोजित भव्य महानाट्य नाटक के मंचन कार्यक्रम में शामिल हुए।
आज स्कूल चलो अभियान की शुरुआत करेंगे CM योगी
शनिवार सुबह मुख्यमंत्री काशी के कोतवाल कहे जाने वाले काल भैरव और बाबा विश्वनाथ के दर्शन पूजन करेंगे। इसके बाद वह शिवपुर स्थित परिषदीय विद्यालय पहुंचेंगे और यहीं “स्कूल चलो अभियान” का शुभारंभ करेंगे। वहां बच्चों द्वारा आयोजित प्रदर्शनी का अवलोकन करेंगे और छात्रों से संवाद करेंगे।कार्यक्रम की तैयारियों में एडी बेसिक हेमंत राव, बीएसए अनुराग श्रीवास्तव और अन्य उच्चाधिकारी सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं।
स्कूल चलो अभियान का उद्देश्य
स्कूल चलो अभियान का मुख्य उद्देश्य बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय भेजना, उनकी शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाना और नई पीढ़ी को शिक्षित एवं सशक्त बनाना है।