मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने वाराणसी में सोशल मीडिया आधारित एमपी टूरिज्म इनफ्लुएंसर मीट का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि आज के समय में सोशल मीडिया युवाओं की सबसे बड़ी ताकत बन चुका है।
नई शिक्षा नीति और संस्कारों पर जोर
सीएम ने कहा कि नरेंद्र मोदी द्वारा लागू नई शिक्षा नीति में सनातन परंपरा के मूल्यों को शामिल किया गया है, जिससे युवाओं को संस्कारों के साथ आगे बढ़ने का अवसर मिल रहा है।
धार्मिक पर्यटन को मिला बढ़ावा
सीएम ने कहा कि काशी विश्वनाथ धाम और महाकाल लोक जैसे प्रोजेक्ट्स ने धार्मिक पर्यटन को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है। साथ ही सम्राट विक्रमादित्य महानाट्य के माध्यम से उज्जैन के गौरव को प्रस्तुत किया जा रहा है।
यूपी-एमपी मिलकर बनाएंगे विकास के नए आयाम
सीएम ने कहा कि उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश दो भाइयों की तरह हैं और मिलकर विकास के नए मानक स्थापित करेंगे।
सिंहस्थ 2028 होगा ऐतिहासिक
उज्जैन में 2028 में आयोजित होने वाला सिंहस्थ महाकुंभ भव्य और ऐतिहासिक होगा। इसमें देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए व्यापक व्यवस्थाएं की जा रही हैं और नए कीर्तिमान स्थापित होने की संभावना है।