महाराष्ट्र के नाशिक के दिंडोरी से एक दुखद घटना सामने आई है। यहां पानी से भरे कुएं में एक कार गिर गई, जिसमें 9 लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि कार सीधे पानी से भरे कुएं में जा गिरी।
हादसे में बच्चों और महिलाओं की मौत
मृतकों में छोटे बच्चे और दो महिलाओं का नाम भी शामिल है। चालक के वाहन पर नियंत्रण खोने से यह हादसा हुआ बताया जा रहा है। दुर्घटनाग्रस्त कार को देर रात क्रेन की मदद से कुएं से बाहर निकाला गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
राहत-बचाव और स्थानीय मदद
घटना स्थल पर तुरंत स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने क्रेन और अन्य उपकरणों की मदद से कार को बाहर निकालने में बड़ी मशक्कत की। एनडीआरएफ और स्थानीय प्रशासन भी राहत-बचाव कार्य में शामिल रहे। रात के अंधेरे में कुएं के अंदर लोगों को निकालने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।