छत्तीसगढ़ में अप्रैल की शुरुआत के साथ ही तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। इसी को ध्यान में रखते हुए अंबिकापुर जिले में स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है। नए आदेश के अनुसार 11 अप्रैल 2026 से जिले के सभी स्कूल सुबह 07:30 बजे से 11:30 बजे तक संचालित होंगे।
10 अप्रैल तक पहले जैसा रहेगा परीक्षा समय
जानकारी के मुताबिक, जिले में छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल की परीक्षाएं और कक्षा पहली से पांचवीं तथा छठवीं से आठवीं तक की बोर्ड व स्थानीय वार्षिक परीक्षाएं फिलहाल जारी हैं।
ये परीक्षाएं सुबह पहली पाली में हो रही हैं, जिसके कारण कक्षा 9वीं और 11वीं की परीक्षाएं दूसरी पाली में दोपहर के समय आयोजित की जा रही हैं। यह व्यवस्था 10 अप्रैल तक जारी रहेगी।
11 अप्रैल से लागू होगा नया समय
परीक्षाएं समाप्त होने के बाद 11 अप्रैल 2026 से जिले के सभी शासकीय, अशासकीय और अनुदान प्राप्त स्कूलों का समय बदल दिया जाएगा। इसके तहत सभी स्कूल सुबह 07:30 बजे से 11:30 बजे तक लगेंगे।