उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ स्थित भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में शनिवार को महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने की। बैठक में संगठन मंत्री धर्मपाल सिंह भी मौजूद रहे। इस दौरान आयोग और निगमों में नियुक्तियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
नियुक्तियों पर मंथन
सूत्रों के अनुसार, बैठक में विभिन्न आयोगों और निगमों में होने वाली नियुक्तियों को लेकर रणनीति बनाई गई। पार्टी नेतृत्व ने योग्य और सक्रिय कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी देने पर जोर दिया।
कार्यकर्ताओं की भूमिका पर चर्चा
बैठक में संगठन को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से कार्यकर्ताओं के दायित्वों पर भी चर्चा हुई। आगामी कार्यक्रमों और चुनावी तैयारियों को ध्यान में रखते हुए जिम्मेदारियां तय करने पर विचार किया गया।
संगठन को मजबूत करने पर फोकस
पार्टी नेतृत्व ने स्पष्ट किया कि जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत करना प्राथमिकता है। इसके लिए कार्यकर्ताओं को सक्रिय भूमिका निभाने के निर्देश दिए गए हैं।