शनिवार सुबह योगी आदित्यनाथ सबसे पहले काल भैरव मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने भैरव दरबार की चौखट को स्पर्श कर प्रणाम किया और श्रद्धालुओं व पुजारियों का अभिवादन किया। गर्भगृह में प्रवेश कर उन्होंने घंटी बजाकर आरती उतारी और विधिवत पूजन-अर्चना की।
काशी विश्वनाथ मंदिर में विशेष पूजा
इसके बाद सीएम काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने षोडशोपचार विधि से भगवान शिव का पूजन किया और आरती उतारी।
स्कूल में बच्चों से संवाद
करीब 9 बजे सीएम वाराणसी के शिवपुर स्थित परिषदीय स्कूल पहुंचे। यहां बच्चों द्वारा आयोजित प्रदर्शनी का अवलोकन किया और उनके प्रोजेक्ट्स के बारे में जानकारी ली।
‘स्कूल चलो अभियान’ की शुरुआत
सीएम ने ‘स्कूल चलो अभियान’ का शुभारंभ किया। इस दौरान बच्चों को स्कूल बैग, कॉपी-किताबें वितरित कीं और उन्हें चॉकलेट भी दी।