मध्य प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग में नर्सिंग के 2646 पदों पर भर्ती निकाली गई है।
भर्ती का पूरा विवरण
मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल ने लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के तहत नर्सिंग ऑफिसर और सिस्टर ट्यूटर पदों के लिए संयुक्त भर्ती परीक्षा-2026 का नोटिफिकेशन जारी किया है।
आवेदन और परीक्षा तिथि
- आवेदन शुरू: 6 अप्रैल 2026
- आवेदन की अंतिम तिथि: 20 अप्रैल 2026
- परीक्षा प्रारंभ: 15 मई 2026
चयन प्रक्रिया
- यह भर्ती तृतीय श्रेणी के नियमित पदों के लिए है।
- आवेदन प्रक्रिया: ऑनलाइन
- चयन: लिखित परीक्षा के आधार पर