लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार आज विधानसभा में राज्य का अब तक का सबसे बड़ा बजट पेश करने जा रही है। बजट को लेकर राज्य उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इसे ऐतिहासिक बताया। इसके अलावा उन्होंने इस बजट प्रदेश के बुनियादी ढांचे को और मजबूत करेगा और लंबे समय से लंबित सभी परियोजनाओं को पूरा करने में मदद करेगा।
'विकसित भारत' के संकल्प को पूरा करेगा यूपी का बजट
उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि, यह बजट गरीब आदमी के आम जीवन को बेहतर बनाने वाला होगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह बजट 'विकसित भारत' के संकल्प को पूरा करने की दिशा में एक बड़ा कदम है। इसके साथ ही बीजेपी के सीनियर नेता ने आगे कहा कि, सरकार ने जिन संकल्पों को जनता के सामने रखा था, उन्हें इस बजट के माध्यम से पूरा करने का प्रयास किया गया है।
विपक्ष पूरी तरह विफल हो चुका है
बीजेपी के दिग्गज नेता पाठक ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि, विपक्ष के पास अब कहने को कुछ भी नहीं बचा है। विपक्ष पूरी तरह विफल हो चुका है और उसकी सोच उत्तर प्रदेश को पिछड़ा बनाए रखने की रही है, जबकि मौजूदा सरकार राज्य को विकास की नई दिशा दे रही है।
यह बजट समाज के हर वर्ग के लिए है
वहीं, वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने बजट की विशेषताओं का जिक्र करते हुए कहा कि यह बजट समाज के हर वर्ग और हर व्यक्ति के लिए है। उन्होंने बताया कि महिलाओं, किसानों, युवाओं, वंचित वर्गों और श्रमिक वर्ग को विशेष प्राथमिकता दी गई है। इसके साथ ही सरकार ने पूंजीगत निवेश (कैपिटल इन्वेस्टमेंट) पर भी खास ध्यान दिया है, क्योंकि जितना अधिक पूंजी निवेश होगा, उतने ही नए रोजगार के अवसर पैदा होंगे।
Comments (0)