उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने होली से पहले प्रदेश के शिक्षामित्रों और अनुदेशकों को बड़ी राहत दी है। बजट सत्र 2026–27 के समापन के दौरान उन्होंने मानदेय में लगभग दोगुनी बढ़ोतरी की घोषणा की। सरकार के नए फैसले के अनुसार अप्रैल से शिक्षामित्रों को 10,000 रुपये की जगह 18,000 रुपये प्रतिमाह मानदेय मिलेगा। वहीं अनुदेशकों का मानदेय 9,000 रुपये से बढ़ाकर 17,000 रुपये कर दिया गया है। इसके अलावा इन कर्मियों को 5 लाख रुपये तक के मुफ्त कैशलेस इलाज की सुविधा भी दी जाएगी।
शिक्षा क्षेत्र के लिए बड़े प्रावधान
मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले शिक्षामित्रों को केवल 3,000 रुपये मानदेय मिलता था, जिसे उनकी सरकार ने बढ़ाकर 18,000 रुपये तक पहुंचाया है। शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए कस्तूरबा विद्यालयों हेतु 580 करोड़ रुपये और सीएम कंपोजिट विद्यालयों के लिए 2,382 करोड़ रुपये का बजट प्रावधान किया गया है।
सदन में जातिवाद पर टिप्पणी
सदन में बोलते हुए मुख्यमंत्री ने ‘सबका साथ, सबका विकास’ की नीति पर जोर दिया और समाज में जातिवाद से ऊपर उठकर विकास की बात कही। इस दौरान उन्होंने कवि रामधारी सिंह दिनकर की पंक्तियां उद्धृत करते हुए समाज में एकता का संदेश दिया।
Comments (0)