प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के द्वारा चंपावत जिले के लोहाघाट को खेल के क्षेत्र में बड़ी सौगात दी गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के द्वारा प्रदेश की महिला खिलाड़ियों को बढ़ावा देने के लिए लोहाघाट के छमनिया चोड़ में प्रदेश का पहला महिला स्पोर्ट्स कॉलेज का निर्माण कार्य कराया जा रहा है।
प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के द्वारा चंपावत जिले के लोहाघाट को खेल के क्षेत्र में बड़ी सौगात दी गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के द्वारा प्रदेश की महिला खिलाड़ियों को बढ़ावा देने के लिए लोहाघाट के छमनिया चोड़ में प्रदेश का पहला महिला स्पोर्ट्स कॉलेज का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। महिला स्पोर्ट्स कॉलेज का निर्माण कार्य शुरू होने पर क्षेत्र वासियों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को धन्यवाद दिया।
महिला खेलों को मिलेगा बढ़ावा
प्रदेश का पहला महिला स्पोर्ट्स कॉलेज बनने से महिला खिलाड़ियों को खेल के क्षेत्र में एक नई दिशा मिलेगी। यह कॉलेज महिला खिलाड़ियों के प्रशिक्षण, क्षमता विकास और उन्हें राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धा में भाग लेने के लिए एक बेहतरीन मंच प्रदान करेगा। भाजपा मंडल महामंत्री अजय बिष्ट व कांग्रेस प्रवक्ता शैलेंद्र राय ने कहा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के द्वारा बालिका खेल के क्षेत्र में यह सराहनीय कार्य किया गया है। उन्होंने कहा प्रदेश का पहला महिला स्पोर्ट्स कॉलेज बनने के बाद प्रदेश की बालिका खिलाड़ी खेल के क्षेत्र में काफी आगे पहुंचेंगी और प्रदेश के लिए राष्ट्रीय व अंतराष्ट्रीय स्तर पर मेडल प्राप्त करेंगी। कांग्रेस प्रवक्ता शैलेंद्र राय ने कहा यह सरकार महिला खेल के क्षेत्र में बेहद सराहनीय कदम है जिसके लिए वह धामी सरकार को धन्यवाद देते हैं। मालूम हो लोहाघाट में महिला स्पोर्ट्स कॉलेज का निर्माण लगभग 500 नाली भूमि में करोड़ों रुपए की लागत से किया जा रहा है।
महिला खिलाड़ियों के लिए नया अवसर
लोहाघाट में बनने वाला महिला स्पोर्ट्स कॉलेज केवल एक शैक्षिक संस्थान नहीं होगा, बल्कि यह महिलाओं के लिए खेलों में उत्कृष्टता हासिल करने का एक केंद्र होगा। यहां पर महिला खिलाड़ियों को विभिन्न खेलों की ट्रेनिंग दी जाएगी, जिससे वे भविष्य में विभिन्न राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भाग लेकर अपने राज्य और देश का नाम रोशन कर सकेंगी।
Comments (0)