उत्तराखंड सरकार द्वारा सीमांत और दूरदराज क्षेत्रों में रहने वाली जनता तक सरकारी सेवाओं को सीधे पहुंचाने के उद्देश्य से चलाया जा रहा जन-जन की सरकार जन-जन के द्वार कार्यक्रम सफलतापूर्वक आगे बढ़ रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रेस वार्ता में बताया कि अब तक इस अभियान से लगभग डेढ़ लाख लोग लाभान्वित हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि पहले ग्रामीणों को अपने जरूरी कामों के लिए जिला मुख्यालय जाना पड़ता था लेकिन अब सरकारी सेवाएं उनके गांव और घर के पास ही उपलब्ध हैं। इससे न केवल समय की बचत हुई है बल्कि खर्च में भी कमी आई है।
सरकार के प्रति उत्साह
सीएम धामी ने बताया कि इस पहल के कारण जनता में सरकार के प्रति उत्साह और विश्वास बढ़ा है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड विकास और नवाचार के क्षेत्र में देश के अग्रणी राज्यों में शामिल हो चुका है जिसे देखकर प्रतिपक्ष परेशान है। मुख्यमंत्री ने जनता के प्रति विश्वास जताते हुए कहा कि लोग सच्चाई को जानते हैं और सरकार के साथ मजबूती से खड़ी हैं। यह कार्यक्रम न केवल सरकारी सेवाओं की पहुंच को आसान बना रहा है बल्कि राज्य में शासन और प्रशासन की कार्यकुशलता को भी दर्शा रहा है। इस कार्यक्रम के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा स्वास्थ्य रोजगार और अन्य सरकारी योजनाओं से संबंधित सेवाएं सीधे लोगों तक पहुंचाई जा रही हैं जिससे ग्रामीण जीवन स्तर में सुधार और शासन के प्रति विश्वास बढ़ा है।
Comments (0)