यमकेश्वर - उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यमकेश्वर स्थित एक इंटर कॉलेज में नई स्कूल बिल्डिंग के उद्घाटन किया। इस दौरान सीएम ने समारोह को संबोधित करते हुए गांवों के विकास पर अपने विचार साझा किए। उन्होंने कहा कि गांवों को पलायन से बचाना और उन्हें शिक्षा, नवाचार और शोध के केंद्र के रूप में विकसित करना आवश्यक है।
हमारी सरकार ग्राम स्वराज को साकार कर रही
सीएम योगी ने अपने संबोधन में आगे कहा कि, हमारे गांवों को एक बार फिर ग्राम स्वराज के उस विज़न को साकार करना होगा जिसके लिए वे जाने जाते थे। मेरे बचपन में इस इलाके में सरकार पर हमारी निर्भरता बिल्कुल नहीं थी; गांव वाले सब कुछ मिलकर करते थे। आज, जनप्रतिनिधियों के स्तर पर संवाद बढ़ा है, और यह ग्रामीण विकास के लिए एक सकारात्मक संकेत है।
गांवों की आत्मनिर्भरता पर जोर दिया जाए
इस अवसर पर राज्य के मुखिया योगी ने गांवों की आत्मनिर्भरता, सामूहिक भागीदारी और शिक्षा के महत्व पर विशेष जोर दिया। सीएम ने आगे अपने संबोधन में कहा कि स्थानीय समुदाय और प्रशासन के बीच बेहतर संवाद ग्रामीण क्षेत्रों में नवाचार और शोध को प्रोत्साहित करने में मदद करेगा।
आपको बता दें कि, इस उद्घाटन समारोह में स्थानीय अधिकारी, शिक्षक और छात्र भी उपस्थित थे। सीएम योगी ने नई बिल्डिंग का निरीक्षण किया और इसे छात्रों के लिए आधुनिक सुविधाओंसे लैस बताया।
Comments (0)