स्नैक्स और मिठाइयों की दिग्गज कंपनी हल्दीराम में अब हिस्सेदारी खरीदने की होड़ तेज हो गई है। अमेरिका की प्रमुख कंपनी पेप्सिको भी इसमें शामिल हो गई है। सूत्रों के मुताबिक कंपनी के अधिकारी हल्दीराम स्नैक्स फूड में हिस्सेदारी खरीदने के लिए सीधे प्रमोटर अग्रवाल फैमिली से बातचीत कर रहे हैं। इसके अलावा, सिंगापुर की टेमासेक और अल्फा वेव ग्लोबल जैसी कंपनियां भी 10-15% हिस्सेदारी खरीदने की पेशकश कर चुकी हैं। सूत्रों के मुताबिक, पेप्सिको के न्यूयॉर्क मुख्यालय के अधिकारियों ने हल्दीराम में माइनोरिटी स्टेक खरीदने के लिए अग्रवाल परिवार से बातचीत शुरू कर दी है, हालांकि यह बातचीत अभी शुरुआती दौर में है और आगे नहीं बढ़ने का भी खतरा है। अगर यह डील सफल होती है, तो इसमें फंडिंग पेप्सिको की मूल कंपनी द्वारा की जा सकती है।
स्नैक्स और मिठाइयों की दिग्गज कंपनी हल्दीराम में अब हिस्सेदारी खरीदने की होड़ तेज हो गई है। अमेरिका की प्रमुख कंपनी पेप्सिको भी इसमें शामिल हो गई है।
Comments (0)