नई दिल्ली: देशभर में 5 नवंबर को पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें जारी कर दी गई हैं। सरकारी तेल कंपनियों ने सुबह 6 बजे ईंधन के ताजा रेट अपडेट किए। आज भी पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। हालांकि, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में करीब 9 डॉलर की बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। इसके बावजूद घरेलू बाजार में वाहन चालकों को फिलहाल कोई राहत नहीं मिली है। ऐसे में अगर आप आज अपनी गाड़ी में पेट्रोल या डीजल भरवाने जा रहे हैं, तो जान लीजिए आपके शहर में ईंधन किस भाव पर मिल रहा है।
पेट्रोल की कीमतों में आज क्या हुआ बदलाव?
5 नवंबर को देश के प्रमुख शहरों में पेट्रोल की कीमतें स्थिर बनी हुई हैं। राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 102.12 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है, जबकि मुंबई में इसकी कीमत 111.21 रुपये और कोलकाता में 113.51 रुपये प्रति लीटर है। बिहार की राजधानी पटना में पेट्रोल का भाव 113.37 रुपये प्रति लीटर दर्ज किया गया है। वहीं, भागलपुर में 114.37 रुपये और बेगूसराय में 113.94 रुपये प्रति लीटर की दर से पेट्रोल मिल रहा है। झारखंड के रांची में पेट्रोल की कीमत 106.19 रुपये और उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में 101.89 रुपये प्रति लीटर है।
बिहार और झारखंड के प्रमुख शहरों में पेट्रोल का भाव
बिहार के अलग-अलग शहरों में पेट्रोल की कीमतों पर नजर डालें तो दरभंगा में 114.16 रुपये, गया में 114.31 रुपये और मुजफ्फरपुर में 114.10 रुपये प्रति लीटर पेट्रोल मिल रहा है। वहीं, झारखंड के देवघर में पेट्रोल 104.99 रुपये, धनबाद में 105.66 रुपये और जमशेदपुर में 105.28 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। इसके अलावा नोएडा में पेट्रोल की कीमत 101.96 रुपये, गुरुग्राम में 102.97 रुपये, बेंगलुरु में 111.68 रुपये और भोपाल में 114.36 रुपये प्रति लीटर बनी हुई है।
आज आपके शहर में डीजल कितने रुपये लीटर मिल रहा है?
पेट्रोल की तरह डीजल की कीमतों में भी 5 नवंबर को कोई बदलाव नहीं किया गया है। दिल्ली में डीजल 95.20 रुपये प्रति लीटर और मुंबई में 97.83 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। कोलकाता में इसकी कीमत 99.82 रुपये प्रति लीटर है। बिहार में पटना के लोगों को एक लीटर डीजल के लिए 99.36 रुपये चुकाने पड़ रहे हैं, जबकि भागलपुर में इसका भाव 100.30 रुपये और बेगूसराय में 99.90 रुपये प्रति लीटर है। झारखंड की राजधानी रांची में डीजल 101.31 रुपये और लखनऊ में 95.36 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है।
बिहार और झारखंड में डीजल के ताजा रेट
बिहार के दरभंगा में डीजल 100.10 रुपये, गया में 100.26 रुपये और मुजफ्फरपुर में 100.05 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। वहीं, झारखंड के देवघर में डीजल की कीमत 100.21 रुपये, धनबाद में 100.86 रुपये और जमशेदपुर में 100.48 रुपये प्रति लीटर है। इसके अलावा गुरुग्राम में डीजल 95.64 रुपये, नोएडा में 95.44 रुपये, चेन्नई में 99.55 रुपये, बेंगलुरु में 99.56 रुपये और भोपाल में 99.48 रुपये प्रति लीटर की दर से मिल रहा है।
कच्चे तेल की कीमतों में करीब 9 डॉलर की गिरावट
अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में बड़ी गिरावट देखने को मिली है। ब्रेंट क्रूड का भाव करीब 8.98 डॉलर टूटकर 94.62 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया है। इसके पीछे अमेरिका के मिडटर्म चुनाव नतीजों के बाद ईरान युद्ध जल्द खत्म होने की बढ़ती उम्मीद को एक वजह बताया जा रहा है। बाजार में संभावित तनाव कम होने की आशंका के बीच कच्चे तेल की कीमतों पर दबाव देखने को मिला है। हालांकि, अंतरराष्ट्रीय बाजार में आई इस गिरावट का फायदा अभी भारतीय उपभोक्ताओं तक नहीं पहुंचा है।
कच्चा तेल सस्ता होने के बावजूद पेट्रोल-डीजल के दाम क्यों नहीं घटे?
अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट आने के बावजूद भारत में पेट्रोल और डीजल के दाम तुरंत कम नहीं होते। दरअसल, तेल कंपनियां कच्चे तेल की खरीद और उसकी डिलीवरी के बीच एक तय प्रक्रिया का पालन करती हैं। ऐसे में आज भारत पहुंचने वाला तेल जरूरी नहीं कि आज की अंतरराष्ट्रीय कीमत पर खरीदा गया हो। कई बार इसकी खरीद का सौदा महीनों पहले तय हो चुका होता है। इसके अलावा तेल कंपनियां कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट आने पर अपने पुराने नुकसान की भरपाई को भी प्राथमिकता देती हैं। यही वजह है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम घटने के बावजूद घरेलू बाजार में पेट्रोल-डीजल की कीमतें स्थिर बनी हुई हैं। फिलहाल आम लोगों को ईंधन की कीमतों में कटौती का इंतजार करना पड़ सकता है।