CG NEWS : रायपुर। चुनाव आयोग द्वारा हटाए गए आईपीएस और राज्य पुलिस सेवा के अफसरों को आगामी आदेश तक नई पदस्थापना दी गई है। गृह विभाग से देर रात इन अफसरों के लिए नई जिम्मेदारी का आदेश जारी किया गया है। अवर सचिव मनोज कुमार श्रीवास्तव के हस्ताक्षर से जारी आदेश के मुताबिक सभी को आस्थायी रूप से सहायक पुलिस महानिरीक्षक (AIG) पुलिस मुख्यालय में पदस्थ किया गया है। जारी आदेश के मुताबिक आईपीएस अभिषेक मीणा, शलभ कुमार सिन्हा, उदय किरण और राज्य पुलिस सेवा के अधिकारी अभिषेक माहेश्वरी और संजय ध्रुव को आदेश तिथि को ही कार्यमुक्त होने कहा गया है।
Read More: CG NEWS : लाखों की ठगी मामले मे , रायपुर पुलिस का बड़ा खुलासा..
बता दें बिलासपुर के कलेक्टर संजीव झा, रायगढ़ के कलेक्टर तारण प्रकाश सिन्हा और फूड विभाग के विशेष सचिव मनोज सोनी को बुधवार की शाम चुनाव आयोग ने हटाने का आदेश दिया था। चुनाव आयोग के निर्देश के बाद देर रात सामान्य प्रशासन विभाग ने तारण प्रकाश सिन्हा और संजीव झा को संयुक्त सचिव मंत्रालय और मनोज सोनी को विशेष सचिव मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई है। अवर सचिव अन्वेष धृतलहरे द्वारा इससे संबंधित जारी आदेश किया गया।Read More: CG NEWS : भिलाई में मां पार्वती की मूर्ति खंडित कर धार्मिक माहौल खराब करने की कोशिश
Comments (0)