कभी चंबल के बीहड़ों में डकैत रहे पूर्व दस्यु मलखान सिंह ने आज कांग्रेस पार्टी का दामन थाम लिया है। राजधानी भोपाल के प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में पीसीसी चीफ कमलनाथ ने मलखान सिंह को कांग्रेस की सदस्यता दिलाई। आपको बता दें कि, 80 के दशक में ग्वालियर चंबल-अंचल और आसपास के राज्यों के बीहड़ों में कुख्यात डकैत रहे मलखान सिंह खूब आतंक हुआ करता था।
इन्होंने थामा कांग्रेस का हाथ
इसके साथ ही पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी संतोष शर्मा और भिंड से जिला पंचायत सदस्य (बीजेपी नेत्री) सुहानी कुशवाहा ने भी कांग्रेस में शामिल हो गए है। आपको बता दें कि, संतोष शर्मा सागर और छतरपुर में जिला शिक्षा अधिकारी रहे हैं। एमपी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ और नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह ने सभी को पार्टी की सदस्यता दिलाई है।
कांग्रेस की बजह से ही आज मैं जिंदा हूं
पूर्व डकैत मलखान सिंह ने कहा कि, उनका इरादा है कि, जिस तरह डकैत रहते हुए वह अन्याय के खिलाफ लड़े, वैसे ही अब भाजपा के खिलाफ लड़ा जाए। उन्होंने आगे कहा कि, आज वह जिंदा खड़े है, इसको पिछे सिर्फ कांग्रेस की देन है। इसमें सबसे बड़ा योगदान पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय अर्जुन सिंह और पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी का है। जिनकी विचारधारा से प्रेरित होकर उन्होंने आत्मसमर्पण किया था।
मलखान सिंह को राजीव गांधी ने बधाई पत्र संदेश दिया था
मलखान सिंह दद्दा ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता लेने के बाद कहा कि, उन्हें पूर्व पीएम राजीव गांधी ने बधाई पत्र संदेश दिया था। जिसकी यादें लेकर पूर्व दस्यु मलखान सिंह दद्दा प्रियंका गांधी से मिलना चाहते थे। उन्होंने कहा कि, किस तरह मौजूदा भाजपा शासन में लोग भ्रष्टाचार गुंडागर्दी और महंगाई से त्रस्त है, लेकिन मुलाकात नहीं हो पाई थी। अब उन्हें कमलनाथ ने कांग्रेस की सदस्या दिलाई है।
Comments (0)