मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में एक नन्हें ‘सिंघम’ का पुलिस थाने में जन्मदिन मनाया गया। मासूम बच्चे की जिद को पुलिस प्रशासन ने पूरा किया। मासूम की जिद को पूरा करने के लिए सभी लोग पुलिस प्रशासन के इस कदम की सराहना कर रहे हैं। माता-पिता नन्हे सिंघम को लेकर थाने पहुंचे थे। यहां उसका जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया।
4 साल का मासूम बनना चाहता है सिंघम पुलिस
4 साल का मासूम बच्चा सिंघम पुलिस बनना चाहता है। जन्मदिन पर वर्दी पहनकर केक कटवाने की जिद्द पिता आकाश और माता ऋतु से उसने की थी। अपना जन्मदिन पुलिस के साथ बच्चा मानना चाहता था। मासूम बच्चे की ख्वाहिश को पुलिस ने पूरा किया। बच्चे का कहना है कि वह सिंघम बनकर लड़कियों की रक्षा करेगा।
पुलिस प्रशासन को धन्यवाद किया
भोपाल के निशातपुरा थाने पहुंचकर माता-पिता ने पुलिस को बच्चे की इच्छा बताई थी। थाना परिसर में पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने उनके परिजनों की मौजूदगी में केक कटवाया। पुलिस की वर्दी में पुलिस थाने में केट काट कर बच्चा बहुत खुश हुआ। बच्चे के मां-बाप ने इस कदम के लिए पुलिस प्रशासन को धन्यवाद किया है।
ये भी पढ़े- सीएम बघेल ने कहा – पूरे देश में नजीर बनेगा छत्तीसगढ़ में अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 27 प्रतिशत का आरक्षण
सिंघम का रोल पसंद
रुद्राक्ष के पिता आकाश ने बताया कि बेटा नर्सरी क्लास में पढ़ता है। वह घर के पास, बाजार में जब भी पुलिस देखता है बहुत खुश हो जाता है। वह हमेशा तिरंगा झंडे के सामने सैल्यूट करता है। टीवी में भी वह तिरंगा झंडा देखता है तो सैल्यूट करने करने लगता है। आकाश बताते हैं कि जब बेटा ढाई साल का था तब घर में हम लोग सिंघम फिल्म देखते थे। इसके बाद से वह सिंघम के रोल को पसंद करने लगा।
Comments (0)