देश ने जहां कल अपना 77वां स्वतंत्रता दिवस का उत्सव मनाया, वहीं राजनीति भी अपने चरम पर है। कर्नाटक के हुबली पहुंचे कांग्रेस के कद्दावर नेता और एमपी के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने हिंदुत्व को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। दिग्विजय सिंह ने कहा कि, नरम या कट्टर हिंदुत्व जैसी कोई चीज नहीं होती, ‘हिंदुत्व’ शब्द के रचयिता सावरकर हैं।
हिंदुत्व का हिंदू धर्म या सनातन धर्म से कोई संबंध नहीं है।
एमपी के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने इसके अलावा आगे कहा कि, हिंदुत्व का हिंदू धर्म या सनातन धर्म से कोई संबंध नहीं है। कांग्रेस नेता ने आगे कहा कि, संविधान की शपथ लेकर काम करने वाला कोई भी व्यक्ति ‘हिन्दू राष्ट्र’ की बात करता है तो उन्हें पहले अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। उसके बाद ही कुछ कहना चाहिए। बता दें कि, कांग्रेस नेता का यह बयान कई मायनों में अहम है।
दिग्विजय सिंह के बयान को मध्य प्रदेश से भी जोड़ा जा रहा है
वहीं अब जनीतिक गलियारों में पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह के बयान को मध्य प्रदेश से भी जोड़ा जा रहा है। क्योंकि हिंदू राष्ट्र की वकालत करने वाले बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के स्वागत में मध्य प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ गए थे। जिसके कांग्रेस ने इसे कमालनाथ का व्यक्तिगत कार्यक्रम बताया था। वहीं अब दिग्विजय सिंह का यह बयान आना कई मायनों में अहम माना जा रहा है।
Comments (0)