Digvijay Singh on Pulwama: मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) में पुलवामा अटैक (Pulwama attack) को लेकर सियासत गरमाई हुई है। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह (Digvijay Singh) ने पुलवामा पर चौतरफा घिरने के बाद एक और बयान दिया है। दिग्विजय सिंह ने कहा कि मैं सेना से नहीं, बल्कि केंद्र सरकार से सवाल पूछ रहा हूं। दरअसल, दिग्विजय सिंह ने मंगलवार को अपने ट्वीटर अकाउंट से एक ट्वीट किया था जिसमें लिखा कि- आज हम उन 40 CRPF शहीदों को श्रद्धांजलि देते हैं, जो पुलवामा में खुफिया विफलता के कारण शहीद हो गए। मुझे उम्मीद है कि सभी शहीद परिवारों का उपयुक्त रूप से पुनर्वास किया गया है। इसके बाद से कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह चारो तरफ से घिर गए। भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने उनपर जमकर हमला बोला है।
हमेशा पट्टू जैसा बोलता रहता
वहीं भोपाल सांसद साध्वी प्रज्ञा ने कहा कि मैं उस व्यक्ति से बात नहीं करती, देश की बदनामी करवाने के लिए कांग्रेस ने स्थाई कर रखा है। बस मैं इतना कहूंगी कि उन्होंने देश का, हमारी सेना का, इंटेलिजेंस का मनोबल कम करने के लिए इन्हें बिठा रखा है और वो हमेशा पट्टू जैसा बोलता रहता है।
सरकार से सवाल नहीं पूछ सकता
दिग्विजय सिंह ने इसके बाद एक और बयान दिया और उन्होंने कहा कि क्या मैं शहीद जवानों को श्रृद्धांजलि भी नहीं दे सकता। सुरक्षा में चूक को लेकर कहा मैं सरकार से सवाल नहीं पूछ सकता? उन्होंने गुप्तचर एजेंसी पर आरोप लगाते हुए कहा कि खुफिया विभाग क्या कर रहा था, क्या खुफिया विभाग की भूल नहीं है, इसका जिम्मेदार कौन है? मैं सेना से नहीं बल्कि केंद्र सरकार से सवाल पूछ रहा हूं।
सब बाहर घुम रहे है
वहीं दिग्विजय सिंह ने बीजेपी पर तंज करते हुए कहा कि बजरंग दल, बीजेपी आईटी सेल से कार्यकर्ता ISIS से पैसा लेकर जासूसी करते हुए पकड़े गए और इन्हें बीजेपी की सरकार ने ही पकड़ा, लेकिन इन सभी पर देशद्रोह का मुकदमा नहीं चला। आज सब बाहर घुम रहे है। उन्होंने कहा कि अब कहा गया आपका राष्ट्रवाद (Nationalism), कहा गया पाकिस्तान (Pakistan) और ISIS विरोधी। दिग्विजय सिंह ने चुनौती देते हुए आगे कहा कि दम है तो सामने आइए।
सीएम शिवराज ने बोला हमला
दिग्विजय सिंह के इस बयान के बाद सियासत गरमा गई है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Chief Minister Shivraj Singh Chouhan) ने कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह पर बड़ा हमला बोलते हुए कहा कि, दिग्विजय सिंह की बुद्धि फेल हो गई है। ये फेलियर नहीं, दिग्विजय सिंह का बुद्धि फेल है। दिग्विजय सिंह सेना का अपमान करते हैं। सेना का मनोबल गिराने का काम करते हैं। सीएम शिवराज ने आगे कहा कि जांच तो दिग्विजय सिंह की होनी चाहिए। देश और सेना के खिलाफ दिग्विजय सिंह के दिमाग में इस तरह की बात डालता कौन है। कांग्रेस के DNA की जांच होनी चाहिए, भारत जोड़ने के नाम पर भारत तोड़ने वालों के साथ पदयात्रा में कांग्रेसी घूमते हैं। ये अजूबा है, एक पार्टी का नेता लगातार सेना की राष्ट्रभक्ति पर प्रश्नचिन्ह लगा रहा है। ये पाकिस्तान की भाषा बोलते हैं। सोनिया गांधी और राहुल गांधी को इस पर जवाब देना होगा।
ये भी पढे़- BBC IT Survey : संजय राउत ने का बयान – भारत में लोकतंत्र कर रहा संकट का सामना
Comments (0)