पूर्व सीएम कमलनाथ के 12 महीने बाद कांग्रेस सरकार आने वाले बयान पर प्रदेश सरकार के मंत्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव का तंज कसते हुए कहा कि, न ही मैं भविष्यवक्ता हूँ, न हीं मैं ईश्वरीय स्वरूप हूँ, हो सकता है शायद वह अंश उनमें हो।
कोई भी अध्यक्ष बने,हमे कोई फर्क नही पड़ता
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद को लेकर मची रस्साकसी पर प्रदेश सरकार के पीएचई राज्यमंत्री बृजेन्द्र सिंह यादव ने कहा कि, कोई भी अध्यक्ष बने,हमे कोई फर्क नही पड़ता। कांग्रेस की स्थिति तो आप देख ही रहे। उन्होंने कहा कि, कांग्रेस का अंदरूनी मामला है । कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष चाहे राहुल गांधी बने,सोनिया गांधी बने या दिग्विजय सिंह बने हमें कोई फर्क नहीं पड़ता,कांग्रेस स्थिति तो आप देख ही रहे। इसके साथ ही बृजेंद्र सिंह यादव ने मीडिया से कहा कि, प्रदेश के प्रत्येक आमजन को स्वच्छ व फ्लोराइड मुक्त पेयजल उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता
है।
मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान की समीक्षा बैठक ली
प्रदेश के औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन मंत्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव और प्रदेश के पीएचई राज्यमंत्री बृजेंद्र सिंह यादव गुरुवार को छिंदवाड़ा पहुंचे। इस दौरान मंत्रीयों ने जिले में मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान के अंतर्गत सिहोरा माल और मानेगांव में आयोजित शिविरों में शामिल हुए एवं इसके बाद शाम को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान की समीक्षा बैठक ली।
शिविर एवं प्रदेश सरकार की योजनाओं की जानकारी दी
कलेक्ट्रेट में राज्य सरकार के मंत्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव ने मीडिया से चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान के अंतर्गत आयोजित शिविर एवं प्रदेश सरकार की योजनाओं की जानकारी दी। इसके साथ ही पूर्व सीएम कमलनाथ द्वारा दिए गए 12 महीने में कांग्रेस सरकार आने वाले बयान पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहां कि, न ही मैं भविष्यवक्ता हूँ न हीं मैं ईश्वरीय स्वरूप हूँ, हो सकता है शायद वह अंश उनमें हो।
Comments (0)