संत सत्यमित्रानंद जी महाराज की प्रतिमा का मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया अनावरण, हरसिद्धि मंदिर से महाकाल मार्ग को अब संत सत्यमित्रानंद जी के नाम से जाना जाएगा, महाकाल कोरिडोर का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 अक्टूबर को करेंगे लोकार्पण, मुख्यमंत्री ने कोरिडोर के कार्यो का अवलोकन किया।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सोमवार को उज्जैन दौरे पर पहुंचे। वे सुबह 11 बजे यहां पहुंचे। CM नृसिंह घाट के पास समन्वय परिवार के आश्रम में शामिल हुए। यहां स्वामी सत्यमित्रानंद गिरि महाराज की मूर्ति का अनावरण किया। CM महाकाल कॉरिडोर देखने पहुंचे हैं। मुख्यमंत्री शहर में 3 घंटे से ज्यादा समय तक रहें।
सत्यमित्रानंद गिरी महाराज की मूर्ति लगाई गई है
दरअसल नृसिंह घाट रोड पर शंकराचार्य मठ के पास निलयम में भारत माता मंदिर के संस्थापक स्वामी सत्यमित्रानंद गिरी महाराज की मूर्ति लगाई गई है। मूर्ति का अनावरण करते हुए CM ने कहा- श्रीस्वामी सत्यमित्रानंद गिरि जी महाराज जी के आशीर्वाद से हमारा देश, हमारी संस्कृति आगे बढ़ रही है। उनका आशीर्वाद सर्वदा हम सब पर बना रहे, यही प्रार्थना करता हूं।
महाकाल मार्ग को अब संत सत्यमित्रानंद जी के नाम से जाना जाएगा
मुख्यमंत्री ने घोषणा करते हुए कहा कि हरसिद्धि मंदिर से महाकाल मार्ग को अब संत सत्यमित्रानंद जी के नाम से जाना जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 11 अक्टूबर को उज्जैन आएंगे। ये जानकारी खुद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उज्जैन में दी। मोदी यहां महाकालेश्वर दर्शन करेंगे। इसके बाद महाकाल विस्तारीकरण योजना के तहत पहले फेज में तैयार महाकाल पथ, रुद्र सागर और यूडीए के यात्री सुविधा केंद्र का लोकार्पण करेंगे। इसके बाद महाकाल कॉरिडोर को जनता के लिए खोल दिया जाएगा।
ये भी पढ़े- मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने झाबुआ कलेक्टर को हटाया, रिश्वतखोरी समेत मिली कई तमाम शिकायतें
फिनिशिंग के कार्यो को भी जल्द समाप्त करने के निर्देश दिए
इससे पहले PM इसी साल जून में आने वाले थे, लेकिन तब पंचायत और निकाय चुनाव के कारण आचार संहिता लगने से प्रधानमंत्री का उज्जैन दौरा रद्द हो गया। यहाँ बता दें की मुख्यमंत्री ने महाकाल कोरिडोर का अवलोकन किया और फिनिशिंग के कार्यो को भी जल्द समाप्त करने के निर्देश दिए |
Comments (0)