पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, कांग्रेस और कांग्रेस के नेता बार-बार चिल्ला रहे हैं कि लोकतंत्र खतरे में है। लोकतंत्र खतरे में नहीं बल्कि सुरक्षित हाथों में है। कांग्रेस गर्त में जा रही है इसलिए ऐसे बयान बाजी कर रही है। वहीं शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस से सवाल किया है कि, आपातकाल में मुझे जेल भेजा गया था। केवल नेताओं को नहीं मासूम बच्चों को किसने जेल भेजा। संविधान और लोकतंत्र का गला किसने घोटा।
कांग्रेस ने निरअपराधियों को भेजा था जेल
कांग्रेस के समय अवधारणा थी कि नेता कोई भी बड़ा भ्रष्टाचार क्यों न कर दे उसके खिलाफ कार्रवाई नहीं होगी, लेकिन भाजपा के शासन में अगर कोई गलत काम करेगा तो जेल जाएगा। कांग्रेस ने निरअपराधियों को भेजा था जेल। कांग्रेस की हालत खिसियानी बिल्ली खम्मा नोचे जैसी हो गई है। राहुल गांधी देश जल जाएगा आग लग जाएगी जैसे अनर्गल बयान देते हैं। भाजपा ने मोदी के नेतृत्व में वैभव शाली ओर विकसित भारत का निर्माण किया है।
भाजपा की नीति रीति से प्रभावित है लोग
फेरबदल की राजनीति पर बोले शिवराज, भाजपा की नीति रीति से प्रभावित है लोग। भाजपा पुनर्निर्माण का आंदोलन है। देश सेवा के लिए जो भी आना चाहता है उसका स्वागत है। लाड़ली बहन पर शिवराज ने कहा कि, में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को बधाई देता हूं। उन्होंने कहा था कोई योजना बंद नहीं होगी। आज फिर लाडली बहनों के खातों में पैसे डाले जा रहे है। इस योजना से बहनों की जिंदगी में आया क्रांतिकारी परिवर्तन। सभी लाड़ली बहनों को बधाई।
कांग्रेस की रणनीति पर बोले शिवराज
कांग्रेस की रणनीति पर कहा कि, जीतू भाई के पास जो जाता है वह गायब हो जाता है। जीतू भाई क्या जादू करते हैं कि लोग गायब हो जाते हैं। कांग्रेस में कौन बचेगा इसका कोई ठिकाना नहीं। कांग्रेस मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ में कोई सीट नही जीत रही है। इंडिया गठबंधन की बैठक को लेकर बोले शिवराज। एक दिल के टुकड़े हजार हुए कोई इधर गिरा कोई उधर। नीति नेता नेतृत्व और नियत कुछ भी उनके पास नहीं है। तमाम भ्रष्टाचारी एक हो रहे हैं उनके दिल कभी एक नहीं थे।
पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, कांग्रेस और कांग्रेस के नेता बार-बार चिल्ला रहे हैं कि लोकतंत्र खतरे में है। लोकतंत्र खतरे में नहीं बल्कि सुरक्षित हाथों में है।
Comments (0)