सीएम विष्णुदेव साय ने कहा है कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का संकल्प है कि, 31 मार्च 2026 तक देश से नक्सलवाद का अंत करना है। इस संकल्प को पूरा करने, हमारी सरकार भी प्रदेश में नक्सलवाद को जड़ से समाप्त करने के लिए ठोस और निर्णायक कदम उठा रही है।
नक्सलवाद जैसी समस्या महीना, साल या 2 साल की बात नहीं है बल्कि कई दशकों से नक्सल समस्या प्रदेश में बनी हुई है।