छत्तीसगढ़ में एक ओर जहां नक्सलवाद के खिलाफ सुरक्षा बलों का सख्त अभियान जारी है, वहीं राज्य सरकार की पुनर्वास नीति भी असर दिखा रही है। इसी कड़ी में शुक्रवार को 22 नक्सलियों ने पुलिस अधीक्षक के समक्ष आत्मसमर्पण किया, जिनमें 8 महिला नक्सली भी शामिल हैं। ये सभी नक्सली अबूझमाड़ के संवेदनशील इलाकों में सक्रिय थे।
110 नक्सली कर चुके हैं सरेंडर
गौरतलब है कि वर्ष 2025 में अब तक कुल 110 नक्सली आत्मसमर्पण कर चुके हैं। शुक्रवार को सरेंडर करने वाले इन 22 नक्सलियों पर कुल मिलाकर ₹37,50,000 का इनाम घोषित था।
Comments (0)