EOW ने मध्यप्रदेश के निवाड़ी और मंडला जिले में एक साथ 5 जगहों पर छापेमारी की है। कार्रवाई में अनुपातहीन संपत्ति का खुलासा हुआ है। EOW ने विपणन सहकारी समिति प्रबंधक गणेश जायसवाल और जल संसाधन विभाग के रिटायर्ड टाइम कीपर कैलाशचंद्र मिश्रा के यहां छापेमारी की है।
एक कार, दो मोटर साइकिल भी वहां से बरामद हुई है
गणेश जायसवाल के यहां आय से 600 गुना अधिक संपत्ति मिली है। नैनपुर, मंडला में 3 मकान, 2 गोदाम और दुकान मिली है। एक चार पहिया पिक-अप वाहन, एक कार, दो मोटर साइकिल भी वहां से बरामद हुई है। कार्रवाई में अब तक 10 लाख से अधिक की नकदी भी बरामद हुई है।
रिटायर्ड टाइम कीपर कैलाश चंद्र मिश्रा के यहां भी छापा पड़ा है
इसी तरह जल संसाधान विभाग के रिटायर्ड टाइम कीपर कैलाश चंद्र मिश्रा के यहां भी छापा पड़ा है। उसके यहां आय से 110 गुना अधिक संपत्ति मिली है। इसमें कई एकड़ खेत, जेसीबी मशीन, 1 xuv कार, 1 फॉर्च्यूनर कार, तीन मोटर साइकिल शामिल है। यह कार्रवाई सागर और जबलपुर EOW ने मिलकर की है।
ये भी पढ़े- स्वच्छता के बाद अब इंदौर शहर वर्षा जल को सहेजने के मामले में भी नंबर वन बनकर आगे आ रहा
गणेश और महेश जायसवाल के 3 घरों में एक साथ छापा मारा गया
राजू जैसवाल गणेश जैसवाल के घर एक साथ 45 सदस्यों की टीम ने छापेमारी की हैं। विपणन समिति सदस्य के घर EOW जबलपुर ने कार्रवाई की है। उसके खिलाफ धान खरीदी में गड़बड़ी और आय से ज्यादा संपत्ति अर्जित करने की शिकायत मिली थी। गणेश और महेश जायसवाल के 3 घरों में एक साथ छापा मारा गया है। EOW की टीम सुबह 5 बजे पहुंची थी।
ये भी पढ़े- भेंट मुलाकात आयोजन के दौरान सीएम बघेल ने कबीरधाम जिले को दी करोड़ों रुपए के विकास कार्यों की सौगात
Comments (0)