भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री रहे सरताज सिंह का निधन हो गया है। गुरुवार सुबह 83 साल की उम्र में उन्होंने भोपाल में अंतिम सांस ली। सरताज सिंह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। वह 5 बार के सांसद, 2 बार के विधायक थे। संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म (X) पर ट्वीट कर उन्हें श्रद्धांजलि दी है।
चुनाव हारने के बाद राजनीति में बहुत ज्यादा एक्टिव नहीं रहे
2018 के विधानसभा चुनाव में टिकट कटने पर भाजपा से बगावत कर वे कांग्रेस से नर्मदापुरम सीट से चुनाव लड़े थे। अपने शिष्य कहे जाने वाले डॉक्टर सीतासरन शर्मा से हार का सामना करना पड़ा। बाद में भाजपा में उन्होंने वापसी कर ली। विधानसभा चुनाव हारने के बाद वे नर्मदापुरम और प्रदेश की राजनीति में बहुत ज्यादा एक्टिव नहीं रहे।अटल जी की सरकार मे एक बार केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री रहे
सरताज सिंह भाजपा से 5 बार सांसद, 2 बार विधायक रहे, वे अटल जी की सरकार मे एक बार केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री रहे इसके अलावा प्रदेश में वन व लोक निर्माण मंत्री रह चुके हैं। होशंगाबाद संसदीय क्षेत्र से 1989 से 1996 तक की अवधि में तीन लोकसभा चुनावों में कांग्रेस प्रत्याशी रामेश्वर नीखर को लगातार हराया। 1998 में लोकसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी अर्जुन सिंह को हराया।Read More: भोपाल में CRPF की दस्तक, राजधानी की सुरक्षा के लिए 18 कंपनियों की मांग
Comments (0)