भोपाल, अब संविधान की लड़ाई मध्य प्रदेश से लड़ी जाएगी। संविधान की 75वीं वर्षगांठ पर मध्य प्रदेश में भाजपा और कांग्रेस के बीच राजनीतिक घमासान मच गया है। 27 जनवरी को कांग्रेस नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे महू में एक बड़ी रैली करेंगे। इससे पहले भाजपा के 7 बड़े नेता मध्य प्रदेश के 7 संभागों में 'संविधान गौरव दिवस' के कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।
संविधान की लड़ाई में मध्य प्रदेश सियासी रणभूमि बनने जा रहा है। डॉ अंबेडकर की जन्मस्थली महू में कांग्रेस बड़ी रैली करने जा रही है। वहीं, भाजपा इससे पहले संविधान गौरव दिवस कार्यक्रम करने जा रही है। इन कार्यक्रमों में बीजेपी के केंद्रीय नेता शामिल होंगे।