मध्य प्रदेश में चुनाव को अब चंद ही महीने बाकी है। जिसे लेकर बीजेपी ने अपने प्रत्याशी मैदान में उतार दिए है। विधानसभा टिकिट मिलने के बाद पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व सांसद राकेश सिंह ने दावा किया है कि, एमपी में एक बार फिर बीजेपी सरकार बनायेगी। इसके साथ ही उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधा है।
राकेश सिंह को पश्चिम विधानसभा से BJP ने उम्मीदवार बनाया
भारतीय जनता पार्टी ने दूसरी लिस्ट में 40 सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया है। बीजेपी ये लिस्ट देखकर हर कोई आश्चर्यचकित रह गया। वहीं कांग्रेस बीजेपी की इस लिस्ट पर कटाक्ष और चुटकी ले रही है। बीजेपी ने विधानसभा चुनाव 2023 के लिए जबलपुर सांसद राकेश सिंह को पश्चिम विधानसभा से उम्मीदवार बनाया गया है। राकेश सिंह ने कहा कि, पार्टी का निर्णय है और पार्टी का निर्णय यह भी था कि, मुझे लोकसभा चुनाव लड़ना है।
पार्टी के आदेश का पालन करूंगा
राकेश सिंह ने आगे पत्रकारों से चर्चा में कहा कि, चार बार तक जो भूमिका पार्टी ने तय की उसका भी निर्वाहन मैंने किया। पार्टी ने तय की मुझे विधानसभा चुनाव लड़ना है, तो स्वाभाविक है कि, पार्टी का कार्यकर्ता होने के नाते मेरी पहली जिम्मेदारी है कि, पार्टी के आदेश का और निर्णय का पालन करू। पार्टी जब भी कोई निर्णय करती है, गहन विचार विमर्श गंभीर मंथन के साथ जो प्रदेश हित में होता है जो देश हित में होता है जो जनता के हित में होता है उसके आधार पर पार्टी अपना निर्णय करती है।
कांग्रेस इतने परेशान क्यों ?
वहीं कांग्रेस के कार्यकर्ता न होने के बयान पर बीजेपी नेता राकेश सिंह ने कहा कि, वह इतने परेशान क्यों, हताश क्यों है, यह भारतीय जनता पार्टी की ताकत है। यह भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व का संकल्प और निर्णय कि, उन्होंने सांसदों को चुनाव के मैदान में उतारा है।
Comments (0)