चुनाव से पहले सरकार ने शहरी वोटरों को साधने की तैयारी कर ली है। इसके लिए अगस्त और सितंबर में ही तीन नई योजनाएं लॉन्च होने वाली हैं। इनसे छोटे शहरों, यानी नगर परिषदों के साथ नगर पालिकाओं और नगर निगमों की सड़कें चमकाने की बात होगी। इसमें मास्टर प्लान वाले 85 शहरों की सड़क, अर्बन इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट फंड से 59 छोटे शहरों और बाकी में राज्य की मदद से सड़कों का निर्माण होगा। इसके लिए 3,000 करोड़ रुपए रखे गए हैं। मुख्यमंत्री शिवराज ने दी मंजूरी। भोपाल को 200 करोड़ रुपए मिलेंगे। 30 सितंबर से शुरू होगा सड़कों का काम।
चुनाव से पहले सरकार ने शहरी वोटरों को साधने की तैयारी कर ली है। इसके लिए अगस्त और सितंबर में ही तीन नई योजनाएं लॉन्च होने वाली हैं।