मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के हिंदू राष्ट्र वाले बयान पर सियासत तेज हो गई है। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) चीफ असदुद्दीन ओवैली अपने बयानों और तीखी प्रतिक्रिया के लिए जाने जाते हैं। वह कई मुद्दों पर अपनी राय बहुत बेबाकी के साथ देते हैं। हाल ही में उन्होंने मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के एक बयान पर प्रतिक्रिया दी है। इसकी काफी चर्चा हो रही है। ओवैसी ने कमलनाथ के 'हिंदू राष्ट्र' वाले बयान पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि "मोहब्बत की दुकान में नफरत की तस्करी हो रही है।"
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के हिंदू राष्ट्र वाले बयान पर सियासत तेज हो गई है। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) चीफ असदुद्दीन ओवैली अपने बयानों और तीखी प्रतिक्रिया के लिए जाने जाते हैं।