तेलंगाना के डीजीपी के समक्ष 41 माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया। इनमें कामारेड्डी से स्टेट कमेटी सेक्रेटरी एरागोला रवि उर्फ संतोष, मंचेरियल से कनिकारापु प्रभंजन, ओडिशा और छत्तीसगढ़ से छह डिवीजन कमेटी सदस्य तथा दो सेंट्रल विजन कमांडर शामिल हैं।
डीजीपी ने बताया कि शेष सभी माओवादी छत्तीसगढ़ से संबंधित हैं। आत्मसमर्पण के दौरान माओवादियों ने पुलिस के सामने 24 हथियार भी सौंपे। उन्होंने जानकारी दी कि इस वर्ष अब तक कुल 509 माओवादी आत्मसमर्पण कर चुके हैं।
Comments (0)