क्रिसमस पर उज्जैन जिला शिक्षा विभाग द्वारा जारी आदेश चर्चा का विषय बना हुआ है। इस आदेश के मुताबिक, मिशनरी स्कूल में संचालक अपनी मर्जी से बच्चों को सांता क्लाज की वेशभूषा नहीं पहना पाएंगे। अगर किसी बच्चे को सांता क्लाज की ड्रेस पहनानी है तो उससे पहले बच्चे के माता-पिता से लिखित परमिशन लेनी पड़ेगी। यदि अनुमति के बिना बच्चों को सांता क्लाज की वेशभूषा पहनाई तो स्कूल प्रबंधन पर कार्रवाई की जाएगी।
सांता क्लाज बनाने के लिए पेरेंट्स की अनुमति जरूरी