मध्य प्रदेश के उज्जैन 12 वर्षीय एक बच्ची सोमवार को सड़क पर खून से लथपथ हालत में पाई गई और मेडिकल जांच में उसके साथ बलात्कार किए जाने की पुष्टि हुई है। इस दिल दहला देने वाली घटना के बाद पूरे प्रदेश में हडकंप मच गया है। कांग्रेस सत्तारुढ़ बीजेपी पर हमलावर है। वहीं राहुल गांधी ने इसे लेकर सरकार पर हमला बोला है।
झूठे नारों के बीच बेटियों की चीखें उन्होंने दबा दी
राहुल गांधी ने कहा, 12 साल की बच्ची के साथ भयावह अपराध भारत माता के हृदय पर आघात है। महिलाओं और बच्चों से अपराध के मामले में मध्य प्रदेश नंबर वन है। मध्य प्रदेश में ना कानून व्यवस्था, ना अधिकार। आज मध्य प्रदेश की बेटियों की स्थिति से पूरा देश शर्मसार चुनावी भाषण, खोखले वादों और झूठे नारों के बीच बेटियों की चीखें उन्होंने दबा दी हैं।राहुल गांधी का ट्वीट
राहुल गांधी ने ट्वीट कर लिखा, मध्य प्रदेश में एक 12 साल की बच्ची के साथ हुआ भयावह अपराध, भारत माता के हृदय पर आघातहै। महिलाओं के खिलाफ़ अपराध और नाबालिग बच्चियों के खिलाफ़ हुए दुष्कर्म की संख्या सबसे ज़्यादा मध्य प्रदेश में है। इसके गुनहगार वो अपराधी तो हैं ही जिन्होंने ये गुनाह किए। साथ ही प्रदेश की भाजपा सरकार भी है, जो बेटियों की रक्षा करने में अक्षम है। न न्याय है, न कानून व्यवस्था और न अधिकार - आज, मध्य प्रदेश की बेटियों की स्थिति से पूरा देश शर्मसार है। मगर, प्रदेश के मुख्यमंत्री और देश के प्रधानमंत्री में बिल्कुल शर्म नहीं है - चुनावी भाषण, खोखले वादों और झूठे नारों के बीच बेटियों की चीखें उन्होंने दबा दी हैं।Read More: उज्जैन की घटना पर प्रियंका गांधी का ट्वीट, प्रदेश की कानून व्यवस्था और महिला सुरक्षा पर उठाए सवाल...
Comments (0)