एमपी विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा हो गई है। ऐसे में हर पार्टी लगातार रोड शो एवं जनसभा को संबोधित कर रही है। जहां बीजेपी एक बार फिर सत्ता में आने के लिए बेताब है तो वहीं कांग्रेस 2028 को दोहराने की पूरी कोशिश कर रही है। वहीं आम आदमी पार्टी भी इस बार मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में अपना खाता खोलने को पूरी तरह से तैयार है। इस बार एमपी चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी भी पूरी तकत के साथ मैदान में है। पंजाब के सीएम भगवंत मान मध्यप्रदेश के दो दिवसीय दौरे पर हैं। विंध्य में रोड शो कर चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। रीवा मे भगवंत मान का एक महीने मे यह दूसरा दौरा है।
आम आदमी पार्टी ने मध्यप्रदेश में 230 विधानसभा सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारने का ऐलान कर दिया है।