आगामी लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर भारतीय जनता पार्टी मिशन 29 में जुट गई हैं, इसके तहत आज यानी की शुक्रवार को एमपी बीजेपी ने संकल्प पत्र के लिए सुझाव पेटी और मिस्ड कॉल नंबर लॉन्च किया। आपको बता दें कि, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा , प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद ने ‘विकसित भारत मोदी की गारंटी’ अभियान के तहत सुझाव पेटियों को रवाना किया है।
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने बताया है कि, आज विकसित भारत मोदी की गारंटी का आरंभ किया गया है। विकसित भारत बनाएंगे इसी में सुझाव के लिए कार्यशाला का आयोजित किया गया।