MP Congress: 2023 के विधानसभा चुनाव में अब ज्यादा समय नहीं बचा है। ऐसे में राजनीतिक दल अभी से ही अपने चुनाव प्रचार अभियान में जुट गए हैं। भाजपा में जहां मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान तो वहीं कांग्रेस से पीसीसी चीफ कमलनाथ ने मोर्चा संभाल लिया है। दोनों ही पार्टियां इन नेताओं के चेहरे पर विधानसभा चुनाव लड़ने जा रही है। जहां बीजेपी से प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा बूथ मैनेजमेंट पर काम कर रहे हैं। तो वही दूसरी ओर से दिग्विजय सिंह भी संगठन को मजबूत बनाने के लिए चुनावी जमघट लगा रहे हैं। कांग्रेस अब बीजेपी के तर्ज पर बूथ मैनेजमेंट पर फोकस कर काम कर रही है। साथ ही दोनो दलों ने टिकटों को लेकर सर्वे का काम भी शुरू कर दिया है।
पहली बार कांग्रेस कर रही मजबूती के लिए प्रयास (MP Congress)
भारतीय जनता पार्टी कैडर आधारित पार्टी मानी जाती है। पार्टी ने चुनाव को लेकर अर्ध पन्ना प्रमुख से लेकर बूथ को मजबूत करने के लिए प्रदेश के सभी 65 हजार मतदान केंद्रों पर त्रिदेव का जाल बिछा दिया है। वहीं अब कमलनाथ और दिग्विजय सिंह की जोड़ी संगठन को मजबूत करने की दृष्टि से लगातार प्रयास कर रही है। इसके लिए जिला प्रभारी, विधानसभा प्रभारी, जिला समन्वय जैसे पद बनाए गए हैं। उन पर तेजतर्रार और संगठन कुशल नेताओं की भी नियुक्ति की जा रही है। ताकि चुनावी वर्ष में भाजपा की तर्ज पर बूथ मैनेजमेंट पर फोकस कर 2023 का चुनाव जीता जा सके।
मामले पर बीजेपी के प्रदेश महामंत्री भगवानदास सबनानी ने तंज कसते हुए कहा कि, "कांग्रेस ने मान लिया है कि बीजेपी का संगठन मजबूत है। यह कार्यकर्ताओं को बताना चाहते हैं कि हम भी बीजेपी की तर्ज पर काम करेंगे।भारतीय जनता पार्टी में तपस्वी कार्यकर्ता हैं। कांग्रेस वह कहां से लाएगी? भारतीय जनता पार्टी की तर्ज कांग्रेस सोच तो सकती है मगर कर नहीं सकती।"
पीसी शर्मा ने किया पलटवार
कांग्रेस प्रदेश (MP Congress) में 65 हजार बूथ कमेटी बना रही है। साथ ही 16 बड़े नेताओं को जवाबदारी भी सौंप दी गई है। वहीं अगर बीजेपी की बात करे तो बीजेपी सभी 65 हजार बूथों और मतदान केंद्रों में जुटे सभी कार्यकर्ताओं को ऐप के माध्यम से जोड़ चुकी है। भाजपा ने बूथ मैनेजमेंट के लिए डिजिटल पेज बनाकर नवाचार भी किया है। प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव के फार्मूले पर आईटी सेल को मजबूत करने की पहल भी की गई है। जिस पर कांग्रेस के पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने पलटवार करते हुए कहा कि, "कांग्रेस मजबूत है जहां पर कमी पेशी है, वहां दिग्विजय सिंह फेरबदल कर रहे हैं। महंगाई बेरोजगारी से परेशान जनता ही कांग्रेस के लिए कार्यकर्ता का काम करेगी।"
Written By: Pradeep Talreja
Read More: युवा वोटर्स कांग्रेस से जोड़ने NSUI ने शुरू की मुहीम, वचन पत्र के लिए छात्रों से राय लेगी NSUI
Comments (0)