रायपुर - सीएम बघेल आज गोधन न्याय योजना ( Godhan Nyay Yojana) के अंतर्गत पशुपालक ग्रामीणों, गौठानों से जुड़ी महिला समूहों और गौठान समितियों को 5 करोड़ 32 लाख की राशि ऑनलाइन जारी करेंगे। (Godhan Nyay Yojana)
Godhan Nyay Yojana के जरिए लाभार्थी के खाते में 5 करोड़ से ज्यादा का होगा भुगतान
आपको बता दें कि, गोधन न्याय योजना के जरिए 16 मार्च से 31 मार्च तक खरीदे गए 1 लाख 45 हजार क्विंटल गोबर के एवज में 2 करोड़ 91 लाख का भुगतान किया जाएगा। इसके अलावा गौठान समितियों को 1.43 करोड़ और महिला समूहों को 98 लाख की लाभांश राशि शामिल है। बता दें कि, गोधन न्याय योजना के तहत राज्य में 5 हजार 213 गौठान स्वावलंबी हो चुके हैं।
मार्च के पहले पखवाड़े में 1 करोड़ 67 लाख का गोबर खरीद है
गौठानों ने मार्च महीने के दूसरे पखवाड़े में स्वयं की पूंजी से 1 करोड़ 67 लाख का गोबर खरीद है, जिसके भुगतान सहित कृषि विभाग द्वारा एक करोड़ 24 लाख का भुगतान गोबर विक्रेता पशुपालकों को किया जाएगा। वहीं अब तक स्वावलंबी गौठान द्वारा स्वयं की जमा पूंजी से 49 करोड़ 21 लाख रूपए गोबर खरीदी है।
कुल राशि का आंकड़ा बढ़कर 430 करोड़ 93 लाख हो जाएगा
आपको बता दें कि, बघेल सरकार की सबसे महत्वपूर्ण योजना गोधन न्याय योजना के माध्यम से आज यानी 5 अप्रैल को 5 करोड़ 32 हजार करोड़ के भुगतान हितग्राहियों को किया जाएगा। जिसके बाद योजना अंतर्गत हितग्राहियों को भुगतान की जाने वाली कुल राशि का यह आंकड़ा बढ़कर 430 करोड़ 93 लाख हो जाएगा।
इस योजना की शुरुआत 20 जुलाई 2020 को हुआ था
छत्तीसगढ़ में इस योजना की शुरुआत 20 जुलाई 2020 को हुआ था। वहीं गोधन न्याय योजना के जरिए 2 रूपए किलो में गोबर की खरीदी की जा रही है। जानकारी के अनुसार प्रदेश में 31 मार्च 2023 तक गौठानों में 111.04 लाख क्विंटल गोबर की खरीदी की गई है। वहीं महिला स्व-सहायता समूहों को कुल 188 करोड़ 43 लाख रुपए का भुगतान पूरा हो जाएगा।
ये भी पढ़ें - West Bengal Violence: ममता बनर्जी ने भाजपा पर साधा निशाना, कहा- ‘वे बाहर से गुंडे लाए’
Comments (0)