कांग्रेस सांसद और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा मध्य प्रदेश पहुंच चुकी है। आज से भारत जोड़ो यात्रा मध्य प्रदेश में शुरू होगी। राहुल गांधी ने सभा को संबोधित करते हुए यात्रा प्रारंभ की। इस दौरान मंच पर कमलनाथ, गोविंद सिंह समेत प्रदेश के कई कांग्रेस नेता मौजूद रहे। राहुल गांधी अब अगले 12 दिनों तक मध्य प्रदेश में रहेंगे।
ध्वज थामकर कमलनाथ ने इस यात्रा की शुरुआत की
एमपी में यात्रा का ध्वज थामकर कमलनाथ ने इस यात्रा की शुरुआत की। कमलनाथ ने यात्रा शुरु होने के साथ ट्वीट किया' हम सबको मिलकर एक मजबूत भारत बनाना है और राहुल गांधी की यात्रा को अपना संपूर्ण सहयोग देना है। प्यारे साथियों, बुरहानपुर से मध्य प्रदेश में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा शुरू हो चुकी है। आप सब लोग बड़ी संख्या में भारत के लोकतंत्र की रक्षा और भारत के समाज को जोड़ने की इस यात्रा में शामिल हों।
ये भी पढ़े- मसाज के बाद अब जेल में होटल का खाना खाते दिखे दिल्ली के मंत्री सत्येंद्र जैन, बीजेपी ने कसा तंज
श्रीनगर में तिरंगे को लहराएंगे
यात्रा के प्रारंभ में राहुल ने अपने भाषण में कहा, यह यात्रा कन्याकुमारी से शुरू हुई है। हम MP में 370 किमी चलेंगे। श्रीनगर में तिरंगे को लहराएंगे। यात्रा का लक्ष्य- हिंदुस्तान में फैलाई गई नफरत, हिंसा और डर के खिलाफ माहौल बनाना है। उन्होंने आगे कहा कि यात्रा में हम लोगों की बात सुनते हैं। हम मुंह बंद, कान खुले रखते हैं। हम अपने मन की बात नहीं कहते। हम सबके मन की बात सुनते हैं। युवाओं के मन की बात क्या है। मजदूरों के मन की बात क्या है? व्यापारियों के मन की बात क्या है? आप देखना लाखों किसान और लाखों युवा यात्रा में शामिल होंगे।
Comments (0)