प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मध्य प्रदेश के दौरे पर रहेंगे। वे सागर, हरदा और राजधानी भोपाल में चुनाव प्रचार करेंगे। आज शाम 7 बजे PM मोदी भोपाल में रोड शो करेंगे। भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में वोट की अपील करेंगे। पीएम का रोड शो करीब 1 किलोमीटर लंबा होगा। ओल्ड विधानसभा से रोशनपुरा अपेक्स बैंक तक रोड शो होगा। इस दौरान तीन लेयर की सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। जमीन से लेकर आसमान तक ड्रोन से निगरानी की जाएगी। एयरपोर्ट से लेकर रोड शो रूट तक 2000 से ज्यादा सुरक्षा कर्मी तैनात रहेंगे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मध्य प्रदेश के दौरे पर रहेंगे। वे सागर, हरदा और राजधानी भोपाल में चुनाव प्रचार करेंगे। आज शाम 7 बजे PM मोदी भोपाल में रोड शो करेंगे।