मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अनूपपुर से होते हुए कटनी पहुंचे। वहां भाजपा के कार्यकर्ता और नेताओं ने उनका फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया। इस दौरान शिवराज सिंह चौहान मीडिया से मुखातिब होते हुए बताया कि जनता के अभूतपूर्व समर्थन से भाजपा की सरकार बनी है, जिसका नेतृत्व मुख्यमंत्री के रूप में मोहन यादव और उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला, जगदीश देवड़ा कर रहे हैं। ये नेतृत्व मध्यप्रदेश विकास को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएगा।
मोहन यादव के नेतृत्व में MP छुएगा विकास की नई ऊंचाई
शिवराज सिंह से जब मौजूदा सरकार में उनकी भूमिका का सवाल पूछा गया तो उन्होंने खुद को एक कार्यकर्ता बताया है। पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अपनी पत्नी साधना सिंह के साथ मां नर्मदा दर्शन के लिए अमरकंटक गए हुए थे। वहां से लौटते वक्त अनूपपुर, शहडोल, उमरिया से होते हुए कटनी पहुंचे हुए थे।Read More: एक जनवरी से मध्य प्रदेश के 43 जिलों में शुरू होगी साइबर तहसील
Comments (0)