मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मध्यप्रदेश में चौथी बार सरकार बनाने का श्रेय ज्योतिरादित्य सिंधिया को है। सिंधिया के कारण ही चौथी बार भाजपा की सरकार मध्यप्रदेश में आई। यदि वह कांग्रेस की सरकार नहीं गिराते और भाजपा की सरकार नहीं आती तो मैं लाड़ली बहना योजना नहीं ला पाता। इसलिए लाड़ली बहना योजना लाने का श्रेय भी सिंधिया को जाता है। चौहान ने यह बात शिवपुरी जिले के कोलारस में एक विशाल चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कही। शिवराज ने गुरुवार को केंद्रीय मंत्री और गुना-शिवपुरी संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थन में यहां सभा की। इस विशाल सभा में बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा, प्रदेश में चौथी बार सरकार बनाने और लाड़ली बहना योजना लाने का श्रेय ज्योतिरादित्य सिंधिया को जाता है।