बीजापुर: छत्तीसगढ़ के बस्तर में कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) के दौरे के बीच नक्सलियों ने जमकर उत्पात मचाया। खबरों के अनुसार नक्सलियों ने बीजापुर के पदेड़ा गांव के पास गंगालूर मार्ग पर गिट्टी परिवहन में लगे दो टिप्पर वाहनों में आग लगा दिया। इस घटना के बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची है। दरअसल, यह घटना गंगालूर थाना क्षेत्र का है।
दो टिप्पर वाहनों में लगाई आग
बस्तर में प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व कांग्रेस की नेत्री प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) के दौरे के बीच बीजापुर में नक्सलियों ने दो वाहनों में आगजनी कर उत्पात मचाया है। यह उत्पात नक्सलियों ने गंगालूर मार्ग में की है। गंगालूर मार्ग पर गिट्टी परिवहन में लगी दो टिप्पर को नक्सलियों ने आग लगा दी। ये घटना पदेड़ा गांव के पास की है। नक्सलियों ने दोपहर के लगभग 1 बजे इस घटना को अंजाम दिया है।
बीजापुर थाना क्षेत्र का मामला है। घटनास्थल पर पुलिस पहुंच गई है। दोनों टिप्पर वाहन पूरी तरह जल गये है। चालक, परिचालक सुरक्षित होने की जानकारी मिली है। दोनों टिप्पर वाहन बीजापुर के ठेकेदार सुरेश चंद्रकार की बताई गई है। बीजापुर के टीआई शशिकांत भारद्वाज ने घटना की पुष्टि की है। टीआई ने बताया कि मामले पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस घटनास्थल पर तत्काल पहुंच कर कार्रवाई कर रही है।
जगदलपुर पहुंची प्रियंका गांधी
कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा गांधी जगदलपुर के लालबाग मैदान पहुंचीं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भरोसे का सम्मेलन को संबोधित कर रहे हैं। इससे पहले प्रियंका गांधी दोपहर करीब दो बजे जगदलपुर पहुंचीं। यहां मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा, प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम, महिला प्रदेश अध्यक्ष फूलो देवी नेताम सहित तमाम दिग्गज नेताओं ने प्रियंका गांधी का जोरदार स्वागत किया।
दंतेश्वरी मंदिर में की पूजा-अर्चना
इसके बाद प्रियंका (Priyanka Gandhi) जगदलपुर के दंतेश्वरी मंदिर पहुंचीं। यहां उन्होंने दंतेश्वरी माता की पूजा-अर्चना की। इसके बाद प्रियंका सम्मेलन में बस्तर में हो रहे विकास कार्य को लेकर लगाई गई प्रदर्शनी स्थल पहुंचीं। इस दौरान प्रदर्शन स्थल में मौजूद महिलाओं से चर्चा कर रही हैं। प्रदर्शन स्थल के बाद प्रियंका जगदलपुर के लालबाग मैदान पहुंचीं। वहां भरोसे का सम्मेलन में शामिल होंगी।

सीएम बघेल ने किया भरोसे के सम्मेलन को संबोधित
भरोसे के सम्मेलन में शामिल होने पूरे बस्तर संभाग से लोगों का आना जारी है। सम्मेलन स्थल में अधिकांश जगह भर चुकी है। वाहनों की पार्किंग आधा किलोमीटर दूर करने की व्यवस्था की गई है। कड़ी जांच के बाद लोगों को सम्मेलन स्थल में अंदर जाने दिया जा रहा है। सम्मेलन स्थल लालबाग मैदान की ओर आने वाले सभी मार्गो भारी भीड़ है।
Read More- Kawasi Lakhma: आखिर क्यों मंत्री कवासी लखमा ने खुद को मारे कोड़े
Comments (0)