आज भारत निर्वाचन आयोग ने विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। मध्यप्रदेश में 17 नवंबर को एक ही चरण पर मतदान किए जाएंगे। वहीं 3 दिसंबर को नतीजे भी घोषित कर दिए जाएंगे। वहीं इस ऐलान के बाद तमाम राजनीतिक पार्टियों में सरगर्मियां भी तेज हो गई है। इसके साथ ही जुबानी जंग और भी देखने को मिलेगी। इसी क्रम में एमपी कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी व कांग्रेस के सीनियर नेता रणदीप सुरजेवाला ने बीजेपी व राज्य की शिवराज सरकार पर तीखा हमला बोला है।
रणदीप सुरजेवाला ने कहा - 17 नंबर की तारीख मध्य प्रदेश के "जोश और आक्रोश" के इज़हार का दिन होगा।