एमपी के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और उनके बेटे सांसद नकुलनाथ के बीजेपी में शामिल होने की अटकलों के बीच मध्य प्रदेश कांग्रेस प्रभारी भंवर जितेंद्र सिंह ने कल यानी की मंगलवार को विधायकों की बैठक बुलाई है। इसी बीच नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार का बड़ा बयान सामने आया हैं।
नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा कि, नकुलनाथ राज्य के एकमात्र (कांग्रेस) सांसद हैं। वह एक जिम्मेदार परिवार से आते हैं और वह गंभीरता को समझते हैं।