रायपुर : भाजपा पदाधिकारियों की अहम बैठक बीजेपी कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में हुई। क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल की अध्यक्षता में बैठक सपन्न हुई।आपको बता दें कि, इस बैठक में प्रदेशाध्यक्ष अरुण साव, नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ,पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह, बृजमोहन अग्रवाल सहित तमाम दिग्गज हुए शामिल, विभिन्न समितियों के पदाधिकारियों को दी जाएगी अहम जिम्मेदारियां।
आगामी कार्य योजना की ब्लूप्रिंट हमने तैयार की है
पूर्व सीएम डॉ रमन सिंह ने कहा कि, आगामी कार्य योजना की ब्लूप्रिंट हमने तैयार की है। एक महा अभियान हम शुरू करने वाले हैं। इस सरकार की असफलता को आम सभा के माध्यम से हम जनता के बीच में रखेंगे। केंद्र सरकार की सफलता को हम जनता के बीच में बताएंगे।
1 नवंबर हम छत्तीसगढ़ गौरव दिवस के रूप में पूरे छत्तीसगढ़ में मनाएंगे
वहीं बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने बैठक खत्म होने का बाद कहा कि, 1 नवंबर हम छत्तीसगढ़ गौरव दिवस के रूप में पूरे छत्तीसगढ़ में मनाएंगे। हर ग्राम पंचायत तक छत्तीसगढ़ गौरव दिवस का आयोजन होगा। पार्टी के काम को तेजी से आगे बढ़ाने की रणनीति हमने बनाई है। सरकार को घेरने के लिए हमारे पास मुद्दों की कमी नहीं है।
कांग्रेस अपनी पार्टी का अस्तित्व बचा ले वही उनकी उपलब्धि होगी
मलिकार्जुन खड़गे के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर पूर्व सीएम डॉ रमन सिंह ने कहा कि, 80 साल के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चयन की प्रक्रिया की है इसके लिए कांग्रेस को बधाई। कांग्रेस अपनी पार्टी का अस्तित्व बचा ले वही उनकी उपलब्धि होगी। गांधी परिवार का जिधर इशारा होता है। कांग्रेस उसी को वोट करती है। गांधी परिवार के इशारे के बाद भी 1000 लोगों ने हिम्मत किया शशि थरूर को वोट देके ये बड़ी बात है।
ये भी पढ़े- इस बार मध्यप्रदेश में खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2022 का होगा आयोजन, 7 हजार से ज्यादा खिलाड़ी लेगें शिरकत
सरकार को घेरने भाजपा के पास मुद्दों की नही कमी
भाजपा प्रमुख पदाधिकारियों की बैठक के पश्चात प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने कहा कि, 1 नवंबर को छग गौरव दिवस मनाया जाएगा। अरुण साव ने कहा, सरकार को घेरने भाजपा के पास मुद्दों की नही कमी। सरकार हर मोर्चे पर फेल है साबित हुई। प्रदेश की महिलाओं के साथ हुई है वादा खिलाफी 11 नवंबर को महिला हुंकार रैली को सफल बनाने भी रणनीति बनाई गई है।
Comments (0)