एमपी विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अपने उम्मीदवारों की चौथी लिस्ट जारी कर दी है। वहीं आगामी विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस प्रत्याशियों की सूची श्राद्धपक्ष के बाद जारी होगी। यह बात प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने शहडोल में बताई। आपको बता दें कि, मध्यप्रदेश में नवम्बर में विधानसभा चुनाव है। राज्य में आचार संहिता भी लगा दी गई है। कांग्रेस प्रत्याशियों की सूची का सभी को इन्तजार है।
कमलनाथ ने कहा कि, मध्यप्रदेश के मतदाताओं ने यह तय कर लिया है कि, भारतीय जनता पार्टी को मध्यप्रदेश से विदा करना है।