कोल कारोबार में अवैध उगाही के आरोप में जेल में बंद सूर्यकांत तिवारी को ट्रांजिट रिमांड पर ले जाने के लिए कर्नाटक पुलिस रायपुर पहुंच गई है। वही, पुलिस ने विशेष न्यायधीश अजय प्रताप सिंह की कोर्ट में ट्रांजिट रिमांड के लिए आवेदन लगाया है।
ऐसा कहा जा रहा है कि अपना पक्ष मजबूत करने के लिए कर्नाटक भाजपा सरकार यह प्रक्रिया कर रही हैं। कर्नाटक विधानसभा चुनाव की प्रक्रिया चल रही है। इसके पहले की कर्नाटक पुलिस की यह प्रक्रिया कई राजनीतिक संदेश दे रहा हैं। यह एक बड़ा चुनावी मुद्दा भी बन सकता है।
महासमुंद नगर पालिका का चुनाव लड़ा
सूर्यकांत तिवारी कांग्रेस के कद्दावर नेता विद्याचरण शुक्ल के समय से कांग्रेस से जुड़े हुए हैं। उस दौरान से सूर्यकांत लगातार कांग्रेस में बने रहे हैं। हालांकि इन्हें पार्टी में कोई बड़ा पद नहीं मिला, बावजूद इसके वे पार्टी में बने रहे। ये भी बताया जाता है की सूर्यकांत तिवारी को छत्तीसगढ़ के रहे पहले सीएम अजीत जोगी का भी करीबी बताया जाता है। अजीत जोगी के साथ भी सूर्यकांत कई जगह पर नजर आए हैं। यहां तक कि जब अजीत जोगी की मायावती से मुलाकात हुई, उस दौरान भी सूर्यकांत तिवारी उनके साथ हैं, जो तस्वीरों में देखा जा सकता है। अजीत जोगी के आशीर्वाद से तिवारी ने महासमुंद नगर पालिका का चुनाव भी लड़ा था, लेकिन हार गए थे। उसके बाद कभी राजनीति में मुखर नहीं हुए और व्यापार में ही आगे बढ़ते गए।
आयकर विभाग 30 जून को मारा था छापा
गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ में आयकर विभाग ने 30 जून को कोयला परिवहन और इससे संबंधित व्यवसाय वाले समूह पर दबिश दी थी. इसमें आयकर विभाग ने 9.5 करोड़ रुपये की नकदी और 4.5 करोड़ की मूल्य के आभूषण जब्त किया था. इसके अलावा करोड़ों के टैक्स की चोरी का भी पता लगाया गया है. इसमें एक वरिष्ठ अधिकारी और सूर्यकांत तिवारी का नाम सामने आया है.
Comments (0)