मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बुधवार को कमलनाथ के गढ़ छिंदवाड़ा पहुंचे। यहां उन्होंने पूर्ववर्ती कांग्रेस की सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने नाम न लेते हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कमलनाथ के बीजेपी में शामिल होने को लेकर चली अटकलों पर भी बयान दिया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मध्य प्रदेश के अंदर लंबे समय तक कांग्रेस की सरकार रही थी लेकिन कांग्रेस की सरकार में रहते रहते मध्य प्रदेश की हालत क्या थी। आज बदलते मोड़ में मोदी जी का समय है। बीजेपी की सरकार है, गरीबों की सरकार है।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बुधवार को कमलनाथ के गढ़ छिंदवाड़ा पहुंचे। यहां उन्होंने पूर्ववर्ती कांग्रेस की सरकार पर जमकर निशाना साधा।