मध्य प्रदेश में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने है। चुनाव के लिए निर्वाचन आयोग ने 17 नवंबर की तारीख भी घोषित कर दी है। वहीं चुनावी प्रक्रिया को सफल बनाने के लिए चुनाव में ड्यूटी लगने वाले सरकारी कर्मचारियों के ट्रेनिंग के आर्डर आ गए है। भोपाल शहर में आज से 16 हजार कर्मचारी ट्रेनिंग लेंगे।
ट्रेनिंग 4 दिन की चलेगी
दरअसल भोपाल में 2034 पोलिंग बूथ में चुनावी ड्यूटी देने वाले सरकारी कर्मचारियों के ट्रेनिंग के आदेश जारी किए गए है। इनको आज से ही ट्रेनिंग दी जाएंगी। इन्हें ड्यूटी के पहले चुनावी प्रक्रिया की जानकारी दी जाएंगी। जिसमें ईवीएम, कंट्रोल यूनिट, बैलेट यूनिट के अलावा वीपीएड मशीन कैसे ऑपरेट करते है इसकी जानकारी दी जाएगी। यह पूरी ट्रेनिंग 4 दिन की चलेगी।16 हजार सरकारी कर्मचारी ड्यूटी देंगे
भोपाल में विधानसभा चुनाव के लिए 16 हजार सरकारी कर्मचारी ड्यूटी देंगे। जिनमें से 10 से अधिक कर्मचारी पोलिंग बूथ पर तो 3000 हजार कर्मचारी उड़नदस्ता, इनवेस्टिगेशन टीम तो कुछ रिजर्व में रहेंगे। प्रदेश सरकार ने भोपाल शहर में 16 हजार कर्मचारियों को इलेक्शन होने तक रिजर्व रखा है। इनकी ट्रेनिंग 7 केंद्रों पर दो शिफ्ट में होगी।Read More: प्रियंका गांधी आज महाकौशल के दौरे पर, देंखे मिनट टू मिनट कार्यक्रम
Comments (0)